Famous Hill Stations In India: टूरिज्म और एडवेंचर के मामले में भारत की अपनी एक अलग पहचान है। पर्यटन के दृष्टिकोण से हिल स्टेशन के मामले में भारत भी किसी जन्नत से कम नहीं। यहाँ आपको हर प्रकार के हिल स्टेशन देखने को मिल जाएंगे जैसे कश्मीर में लद्दाक ,श्रीनगर, हिमाचल प्रदेश में शिमला ,मनाली और उत्तराखंड में भारत नैनीताल , मसूरी आदि। ये सभी हिल स्टेशन बहुत ही लुभावने, सुंदर और आकर्षक हिल स्टेशन हैं। गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ ऐसी जगह जाने का अलग ही मज़ा है।
हिल स्टेशन : हिल स्टेशन पहाड़ी इलाका को कहा जाता है ये काफी ऊंचाई पर होता है। भारत में बहुत सी पर्वत श्रृंखलाएं हैं। यहाँ आपको हिमालय की बहुत ऊँची – ऊँची चोटियाँ देखने को मिलेंगी। कहा जाये तो जन्नत का नज़ारा जहाँ मनुष्ये को जरूर जाना चाहिए। आइये जानते हैं भारत के कुछ सबसे सुंदर हिल स्टेशनों के बारे में। (Famous Hill Stations In India)
माउन्ट आबू , राजस्थान

माउन्ट आबू राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से 1220 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस पहाड़ी इलाके के ठंडे और सुहाने मौसम का मज़ा लेने टूरिस्ट दूर दूर से यहाँ खींचे चले आते हैं। माउन्ट आबू आज से ही नहीं काफी पुराने समय से लोगों के मन को लुभाता आया है। प्राचीन समय में जब वहाँ के राजा महाराजा राजस्थान की गर्मी से बेहाल हो जाते थे तो वो यहाँ जाया करते थे। यह पर जैन धर्म का बहुत खूबसूरत मंदिर स्थित हैं और इसी वजह से ये स्थान जैन धर्म के लोगों के लिए प्रमुख तीर्थ स्थान भी है। माउंट आबू का सफर भी लोगों को बहुत लुभाता है। यहाँ की कुछ मशहूर जगह जहाँ लोग जाना बहुत पसंद करते हैं। जैसे सनसेट पॉइंट ,हनीमून पॉइंट , गुरु शिखर , गौमुख टेम्पल ,नक्की लेक ,तोड़ रॉक , आदि ये सारी माउन्ट आबू की प्रमुख जगहें हैं। (Famous Hill Stations In India)
मनाली , हिमाचल प्रदेश
मनाली हिमाचल प्रदेश में स्थित है। ये हिल स्टेशन समुन्द्र से ‘ 6400 फिट ‘ की ऊंचाई पर स्थित है। ये ऐसा हिल स्टेशन है, जहाँ सबसे ज़्यादा पर्यटक हर साल देश के हर एक हिस्से और विदेशों से भी आते हैं। स्नो फॉल का नज़ारा देखने के लिए मनाली से बेहतर कोई हिल स्टेशन नहीं है। यह हिल स्टेशन नदी पहाड़ो और साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। देश से पर्यटक यहाँ बर्फ़बारी का आनंद लेने आते है। यह तीन समीपवर्ती पहाड़ियों का एक संगम है। यहाँ पर कई युरोपियन कैफ़े हैं। मनाली की कुछ मशहूर जगह जहाँ लोग जाना बेहद पसंद करते हैं जैसे रोहतांग दर्रा , मणिकर्ण साहिब , सोलंग घाटी , कसोल, खीरगंगा ट्रेक आदि। मनाली में घूमने वाली जगह की संख्या काफी अधिक है। मनाली भारत के हिल स्टेशनों में से सबसे खूबसूरत और बर्फ़बारी वाला हिल स्टेशन है। (Famous Hill Stations In India)
Read More: Top 10 Forts You Must Visit In India After lockdown

श्रीनगर , कश्मीर

श्रीनगर कश्मीर घाटी की खूबसूरत वादियों और पहाड़ो के बीच बसी हुई एक छोटी सी वैली है। जिसकी समुन्द्र तल से ऊंचाई करीब ‘1590 मीटर ‘ है। यहाँ के रंगबिरंगे फूलों से सजे गार्डन लोगों का मन लुभाने में ज़्यादा समय नहीं लगाते। गर्मियों से परेशान लोगों के लिए ये जगह बिल्कुल जन्नत जैसी है। कश्मीर की इस राजधानी में मुगलों द्वारा बनाये गए कई गार्डन स्थित है। यहाँ शंकराचार्य टेम्पल मौजूद है। यहाँ आप ऊंचाई पर खड़े होकर इस खूबसूरत सी जगह का नज़ारा ले सकते हैं। डल झील अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि करीब 1000 से भी ज़्यादा झरने जो इस झील में मौजूद हैं। कहा जाता है कि इस झील की खूबसूरती सभी धर्मों को भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देती है। श्रीनगर में मन को लुभाने वाली जगह डल झील , शालीमार गार्डन , निशांत गार्डन , चश्मे शाही गार्डन , आदि हैं।
ऊटी ,नीलगिरि

ऊटी अपनी प्राकृतिक घने जंगलों और जीव जन्तुओं के लिए जाना जाता है। बल्कि यही नहीं यहाँ पर आपको प्राकृतिक झीलें भी देखने को मिलेंगी जो इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चाँद लगा देती हैं। ऊटी लेक यहाँ की खासियत है। ऊटी में लोग बोटिंग करने आते हैं, बोटिंग के साथ साथ यहाँ फोटोग्राफी का भी मज़ा उठा सकते हैं। झील की खूबसूरती का अंदाज़ा आप इस चीज़ से भी लगा सकते हैं की यहाँ काफी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है जैसे बर्फी , बॉम्बे, राज आदि। यहाँ की खूबसूरत जगहें हैं बोटेनिकल गार्डन , नीलगिरि माउंटेन , एमराल्ड लेक , रोज गार्डन , आदि।
मुन्नार ( केरल )
मुन्नार केरल का ये हिल स्टेशन केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। मुन्नार शब्द एक मलयालम शब्द है जिसका मतलब होता है तीन नदियों का संगम मधुरोपूजा ,नल्लाथानी , कुंडली ये नदियां एक ही जगह आकर मिलती हैं। यह चाय के बागान , छोटी छोटी नदियां और झरनों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। ये केरल की सबसे खूबसूरत जगह कही जाती है यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकर्षित करती है।

शिमला ( हिमाचल प्रदेश )
हिमाचल के इस छोटे से हिल स्टेशन को पहाड़ो की रानी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी सुंदरता को शब्दों में बताना एक कठिन कार्य है। ये एक ऐसी जगह है जहाँ की हर चीज़ अनोखी है फिर वह चाहे यहाँ का मॉल रोड हो या झाकू मंदिर या फिर कुफरी। सर्दियों में यहाँ जमकर बर्फबारी होती है। शहर के मध्य में एक बढ़ा और खुला स्थान है जहाँ से पर्वत श्रृंखलाओं का सुंदर नज़ारा देखा जा सकता है। यहाँ की कुछ खूबसूरत जगहें हैं, प्रॉस्पेक्ट हिल ,समर हिल ,संकट मोचन , तारा देवी जाखू मंदिर और यहाँ के बेहतरीन मॉल।

गुलमर्ग ( जम्मू ,कश्मीर )
गुलमर्ग जम्मू,कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। गुलर्मग का मतलब होता है फूलों की घाटी यह हिल स्टेशन 2700 मीटर की ऊंचाई पर बसा बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ सर्दियों में बहुत ही ज्यादा मात्रा में भारी बर्फबारी होती है और जम्मू , कश्मीर में होने के कारण यहाँ का सुहाना मौसम शानदार नज़ारों से भरा रहता है। देवदार के जंगलों और झीलें इस हिल स्टेशन को बेहतर बनती है। गुलमर्ग में बहुत खूबसूरत और शानदार गार्डन भी हैं.

डार्जिलिंग ( पश्चिम बंगाल )
डार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में स्थित है यह जगह अपने खूबसूरत नजारों, चाय के बागानों, और घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। डार्जिलिंग की एक बड़ी खूबसूरत और मन को लुभाने वाली जगह है बारबुटे रॉक गार्डन। यह गार्डन बेहद खूबसूरत है इसे रॉक गार्डन इसी लिए कहा गया है क्योंकि ये गार्डन चट्टान को तोड़ कर बड़ी खूबसूरती से बनाया गया है। यहाँ की प्रसिद्ध जगह है टाइगर हिल , बतासिया लूप।

– Heena Khan
Pingback: Know Our Heroes: Tales Of Valour Of Indian Armed Forces (कश्मीर युद्ध 1947: जानिए आज़ादी के बाद देश और कश्मीर की रक्षा के लिए शहीद हुए वी