
9 नवंबर वर्ष 2019 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण को लेकर गतिविधियां शुरू हो गई थी। साथ ही मंदिर निर्माण कार्य को तेजी से शुरू करने के लिए 5 अगस्त वर्ष 2020 को भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने स्वयं अयोध्या में जाकर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का काम किया था।
हाल ही के खबरों और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों में मंदिर निर्माण के और उसकी प्रगति को साफ देखा जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कब खुलेगा राम मंदिर और कब लोग कर सकते हैं दर्शन।
इस समय खुल सकता है राम मंदिर का मुख्य द्वार
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए श्रीराम जन्मभूमि का मंदिर एक अहम चुनावी मुद्दा हो सकता है। सत्तारूढ़ भाजपा के दृष्टिकोण से भव्य राम मंदिर बहुत बड़ा चुनावी फैक्टर हो सकता है क्योंकि बीते तकरीबन दो दशक से अधिक वर्षों से भाजपा के नेताओं पर राम मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे जैसे कई नारों का इस्तेमाल करते हुए विपक्ष ने खूब निशाना साधा है। अब भाजपा के पास उसका पलटवार करने का मौका मिला गया है और वर्ष 2024 के लोकसभा से पहले ही मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
जनवरी 2024 की इस तिथि को आम लोग कर सकेंगे दर्शन
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के अनुसार मंदिर का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है और अगले वर्ष जनवरी की 14-15 तारीख को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में इसका मुख्य द्वार आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार को खोलने को लेकर उत्सव की तैयारी दिसंबर 2023 के अंतिम सप्ताह से ही शुरू हो जाएगा।
Read more: The Ram Mandir In Ayodhya: A Supreme Court Verdict
कैसा था भगवान श्रीराम का जीवन?
श्रीराम हिंदू धर्म में न सिर्फ भगवान है बल्कि वो भारत वर्ष के एक आदर्श चक्रवर्ती सम्राट, मर्यादित पुरुष भी है। अयोध्या के राजा दशरथ के चार पुत्रों में से राम सबसे बड़े थे। इक्ष्वाकुवंश में जन्मे राम भगवान विष्णु के अवतार थे जिनका जीवन काफी कठिनाइयों से भरा रहा, इसके विपरीत राम ने कभी भी अपने धैर्य या मर्यादा का त्याग नहीं किया। ठीक इसी प्रकार से राम मंदिर का ये मुद्दा भी तकरीबन कई वर्षों से न्यायालय के अधीन रहा मगर जनता ने कोर्ट के प्रति अपने विश्वास को नहीं खोया और अंततः उन्हें जीत मिली। बहुत ही शीघ्र रामलला टेंट से निकलकर अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।