Beautiful Places to Visit in Asia: एशिया की कुछ ऐसी जगह जहाँ आपको लॉकडाउन के बाद ज़रूर जाना चाहिए

Beautiful Places to Visit in Asia: भाग- दौड़ भरी  इस ज़िन्दगी में अचानक लगे इस लॉकडाउन रूपी ब्रेक और कोरोना वायरस के डर ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाला हैं। जिसके कारण चिंता, डर अकेलेपन का माहौल बन गया है और लोग इससे दिन रात जूझ रहे हैं। ऐसे में तनाव को दूर करने की सख्त ज़रूरत है. मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए कई सारे रास्ते हैं, जैसे कुछ नये दोस्त बनाना,मूवी देखना, परिवार के साथ समय बिताना या फिर कई घूमने चले जाना। इनमें से घूमने जाने वाला आइडिया सबसे अच्छा और असरदार होता है क्योंकि जब आप अपने एक बंद कमरे से निकलकर कहीं नई जगह पर घूमने जाते हैं तो आपको दो फायदे होते हैं। पहला आपका मन शांत हो जाता है, दिमाग की उथल-पुथल सब बैलेंस हो जाता है और दूसरा आप को कई सारी नई जगहों पर रहने का, वहां के लोगों से मिलने का मौका मिलता है. इसलिए आइये जानते हैं एशिया की कुछ ऐसी खास और खूबसूरत जगहों के बार में जहाँ आपको लॉकडाउन के बाद ज़रूर जाना चाहिए। ये बात तो आप सभी जानते हैं कि एशिया में बहुत सारे कमाल के देश मौजूद हैं जहां पर आप बहुत ही आसानी से घूमने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ या फिर अकेले भी जा सकते हैं.

तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एशिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में जो बेहद ही कमाल है और यहाँ का लाइफस्टाइल भी बहुत ही बेहतरीन है।

कुआला लम्पुर , ( मलेशिया ) (Beautiful Places to Visit in Asia)

कुआला लम्पुर मलेशिया का सबसे बढ़ी शहर हैं और वहां की कैपिटल सिटी है। यहां की आबादी तकरीबन 16,00000 के आस – पास है। यहां पर Malay भाषा बोली जाती है। यहां के रहने वाले लोगो का लाइफस्टाइल बहुत अच्छा है। इस शहर में सबसे ज़्यादा मॉल हैं। आप यहां ज़रूर जाएं क्योंकि इसे मलेशिया की बेहद कमाल का शहर कहा जाता है। इस जगह पर कुआला लंपुर की मीनार भी स्थित है और इस मीनार से टूविन टावर की भव्यता को बारीकी से देखा जा सकता है। कुआला लंपुर रात के समय में और भी ज़्यादा खूबसूरत और चमकदार दिखता है।

सिंगापुर

सिंगापुर एशिया महाद्वीप का एक सुंदर देश होने के साथ-साथ कमाल का शहर भी है। यह एशिया का सबसे अच्छा और शानदार शहर है। यहां की आबादी लगभग 56,00000 है। घूमने के लिए ये बेहद खूबसूरत जगह है और यहां के लोगों का लाइफस्टाइल बहुत ख़ास है। यह देश इतना साफ-सुथरा है कि इसे देख कर कोई भी हैरान हो जाता है। इस देश में चाइना टाउन नाक का एक काफी फेमस जगह है और दुनिया की ऐसी कोई भी ऐसी डिश नहीं है, जो आपको यहाँ खाने को ना मिले। आंकड़ों के मुताबिक इस जगह की खास बात यह है की यहां पर क्राइम रेट ज़ीरो है। यहां पर स्थित मारकुई सिंगापुर क्लब दुनिया का सबसे बड़ा क्लब माना जाता है। (Beautiful Places to Visit in Asia)

क्यूटो, जापान  (Kyoto- City in Japan)

क्यूटो यह जापान एक सबसे ज्यादा फेमस सिटी है। यहाँ की जनसंख्या 15,00000 के आस पास है। अगर आप भी टेक्नोलॉजी की नयी नयी चीज़े देखना पसंद करते हैं। तो आपको इस कमाल के शहर में ज़रूर जाना चाहिए। क्यूटो जापान में बौध धर्म का सबसे बड़ा केंद्र है। इस जगह को लोग बहुत पवित्र मानते हैं। किंकाकू जी क्यूटो नगर में एक प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है। यह मंदिर क्योको – ची तालाब के ठीक सामने बना हुआ है। (Beautiful Places to Visit in Asia)

Read More: 5 Countries Open To Indian Tourist During Pandemic

हॉन्गकॉन्ग (Hong-Kong)

हॉन्गकॉन्ग चीन में पड़ने वाला एक शहर है। इस के बावजूद यहां के लोगों का लाइफस्टाइल चीन के लोगों से बहुत अलग माना जाता है। यहाँ जाकर आप विश्व प्रसिद्ध डिज्नी लैंड के मजे ले सकते है। ये जगह बच्चों के मन को बहुत लुभाती है और इसके अलावा भी विक्टोरिया हॉर्बर्स का मज़ा आप उठा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यहां के लोग बहुत अमीर माने जाते हैं। यहां होटल्स की भी संख्या ज़्यादा है। आप अगर डिज्नी लैंड के पास रहना चाहते हैं, तो वहां रहें लेकिन लोग ज़्यादातर विक्टोरिया हॉर्बर्स के पास रहना पसंद करते हैं क्योंकि वहां से समुन्द्र का नज़ारा काफी खूबसूरत दिखाई देता है। यह जगह एशिया में बहुत शानदार मानी जाती है।

 मालदीव

मालदीव एशिया का सबसे छोटा और खूबसूरत देश है। इस छोटे से देश की आबादी सिर्फ 4,00000 के आस पास है। ये देश काफी छोटा है मगर इस देश को दक्षिणी एशिया में काफी धनी माना जाता है। यहां की सबसे ज्यादा इनकम टूरिज्म से ही आती है क्योंकि टूरिज्म के लिए ये देश दुनिया भर में बहुत मशहूर है। यहां के रेसोर्ट्स , होटल्स और इस देश की सुंदरता लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। मालदीव का समुद्री नज़ारा बहुत खूबसूरत माना जाता है। इसलिए इसे ब्लू वाटर ( blue water ) के नाम से भी जाना जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया का पहला अंडरवाटर स्पा (underwater spa) मालदीव में ही बना है। (Beautiful Places to Visit in Asia)

बाली  ( इंडोनेशिया )

बाली इंडोनेशिया में स्थित है जो आज कल हनी मून ट्रिप के साथ-साथ इंस्टाग्राम लवर्स के लिए भी काफी खास है। यह एक ऐतिहासिक जगह भी मानी जाती है। बाली में वैसे तो बहुत अधिक मात्रा में बहुत खूबसूरत मंदिर हैं लेकिन इनमें से एक है ‘तनह लोट’ जो की चारो तरफ से समुन्द्र से घिरा हुआ है। साथ ही ‘पूरा बैसाखी टेम्पल’ यहाँ का सबसे बड़ा और पवित्र टेम्पल माना जाता है। इस मंदिर में कई देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं जिन्हें देखने के लिए दुनिया भर से टूरिस्ट आते हैं। बाली के उबुद शहर में मौजूद है बाली की सबसे लम्बी रिवर ‘ आयुंग रिवर ‘ जहां पर टूरिस्ट सबसे ज़्यादा रिवर राफ्टिंग एन्जॉय करते हैं।

– Heena Khan

2 thoughts on “Beautiful Places to Visit in Asia: एशिया की कुछ ऐसी जगह जहाँ आपको लॉकडाउन के बाद ज़रूर जाना चाहिए”

  1. Pingback: Top 10 Forts You Must Visit In India After lockdown – Articles daily

  2. Pingback: Top 5 Most Beautiful And Interesting Places To Visit In India On Low Budget ( भारत की 5 ऐसी जगह जहाँ आप सिर्फ 5000 रुपए में घूम सकते है ) – Articles daily

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top