Nobel Prize History Importance: किन भारतीय लोगों को मिला है नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize History Importance: नोबेल पुरस्कार शांति ,साहित्य ,रसायन ,चिकित्सा विज्ञान ,भौतिक और अर्थशास्त्र के क्षेत्र मे विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। जो भी शख़्स इन सभी में से किसी भी एक क्षेत्र में अपना बेहतरीन योगदान देता है उसे नोबेल पुरस्कार से नवाजा जाता है। 

नोबेल फाउंडेशन के द्वारा 1901 से इस पुरस्कार की शुरुआत की गयी थी। जिसमें उन लोगों को हर साल सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने बीते साल में मानव जाति के कल्याण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया होता है।

नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कैसे हुई ? (Nobel Prize History Importance)

नोबेल पुरस्कार की शुरुआत को समझने ने लिए हमें इसके इतिहास को समझना होगा और उस महान व्यक्ति को जानना पड़ेगा ,जिसके नाम पर ही इस पुरस्कार का नाम रखा गया। 

अल्फ्रेड नोबेल Who’s Alfred Noble

अल्फ्रेड नोबेल एक महान वैज्ञानिक होने के साथ इंजीनियर और केमिस्ट भी थे। इन्होंने अपने करियर में 355 आविष्कार किए थे। इन आविष्कारों में सबसे प्रमुख 1867 में किया गया डायनामाइट का आविष्कार था। 1896 में अपनी मौत से पहले ,वे अपनी ज्यादातर संपत्ति एक ट्रस्ट के नाम कर गए , वे चाहते थे ,कि इन पैसों से उन लोगों को सम्मानित किया जाए, जो कि मानव जाति की भलाई के लिए काम करते हैं।  

10 दिसंबर को ही क्यों नोबेल पुरस्कार दिया जाता है? (Nobel Prize History Importance)

हर साल 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार से लोगों को सम्मानित किया जाता है क्योंकि इसी दिन ही अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु हुई थी। उनकी याद में इसे नोबेल पुरस्कार दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

किन क्षेत्रों मे नोबेल पुरस्कार दिया जाता है ?

अपने शुरुआत सालों में नोबेल पुरस्कार शांति,साहित्य,भौतिक,रसायन और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में ही दिया जाता था, परन्तु 1968 में अर्थशास्त्र को भी मेमोरियल के तौर पर इस सूची में शामिल कर लिया गया। 

Read More: 10 Most Famous Paintings: दुनिया की 10 सबसे प्रसिद्ध पैंटिंग्स

किन भारतीय लोगों को मिला है नोबेल पुरस्कार? Noble Prize Winner Indians Name List

नोबेल पुरस्कार हर साल विश्व भर में ऐसे कई सारे लोगों को दिया जाता है जो मानव कल्याण को ध्यान में रखकर किसी भी क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में नोबेल पुरस्कार पाने वाले लोगों की सूची में भारत के कई सारे लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया गया है। जिन्होंने साहित्य, कला, विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है. तो चलिए जानते हैं कितने भारतीयों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और क्यों? 

  • रवीन्द्रनाथ टैगोर

गुरूदेव रवीन्द्र टैगोर भारत के पहले ऐसे साहित्यकार रहे हैं जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इनको 1913 में साहित्य के क्षेत्र मे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। टैगोर जी ने गीतांजलि नामक  कविता लिखी थी। 

  • चन्द्रशेखर वेंकटरमन 

सर सी वी रमन भारत के पहले ऐसे भौतिक वैज्ञानिक थे जिन्हें फिजिक्स के क्षेत्र में एक खास प्रकार के खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था. सर सी वी रमन को  1930 में रमन इफ़ेक्ट की खोज करने के उपलक्ष्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

  • डॉ. हरगोविन्द खुराना

डॉ. हरगोविन्द खुराना ने चिकित्सा के क्षेत्र मे 1968 में नोबेल पुरस्कार हासिल किया था। डॉक्टर खुराना ने जेनेटिक कोड और प्रोटीन सिंथेसिस की व्याख्या की थी। 

  • मदर टेरेसा

मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थी। जिन्हें 1979 मे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया था। 

  • सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर

सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर को 1983 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। इन्होनें बताया था कि एक ड्राफ्सटार में कितनी मास लिमिट होती है।

  • अमर्त्य सेन

अमर्त्य सेन ने 1998 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीता। भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य कुमार सेन को सामाजिक विज्ञान श्रेणी में स्पेन की शीर्ष राजकुमारी अस्टुरियस पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। 

  • कैलाश सत्यार्थी

कैलाश सत्यार्थी के द्वारा चलाया गया ”बचपन बचाओ आंदोलन” के कारण इन्हें 2014 मे नोबेल पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया गया। 

  • वेंकटरामन रामकृष्णन 

इनको 2009  के रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • अभिजीत बनर्जी

अभिजीत बनर्जी भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं जिन्हें साल 2019 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इनको ये सम्मान इसलिए मिला है क्योंकि इन्होंने “साल 2019 में ऐसे शोध किए जो वैश्विक गरीबी से लड़ने की हमारी क्षमता में काफी सुधार करता है।”

  • नोबेल पुरस्कार मे किन चीज़ो से सम्मानित किया जाता है ?

जिन लोगों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। उन्हें एक नोबेल डिप्लोमा,एक 18 कैरट ग्रीन गोल्ड प्लेट और 24 कैरट गोल्ड से सम्मानित किया जाता है। इसी के साथ उन्हें 10 मिलियन स्वीडिश क्रोन्स भी दिए जाते है। 

नोबेल पुरस्कार मे किन चीज़ो से सम्मानित किया जाता है? जिन लोगों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। उन्हें एक नोबेल डिप्लोमा,एक 18 कैरट ग्रीन गोल्ड प्लेट और 24 कैरट गोल्ड से सम्मानित किया जाता है। इसी के साथ उन्हें 10 मिलियन स्वीडिश क्रोन्स भी दिए जाते है। 

– Mukul Sharma

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top