साल 2021 में गूगल ट्रेंड में छाए थे ये 10 लोग, गोल्ड मेडल से लेकर ड्रग्स हर एक फील्ड से जुड़े हैं हस्तियों के नाम

साल 2021 जो बीते तकरीबन 19 दिन बीत चुके हैं. देश और विश्व दोनों ही दृष्टिकोण से साल 2021 खट्टे-मीठे एहसासों के समेटे हुए था, क्योंकि जहां एक तरह विश्वभर में कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन का आगमन हुआ, तो वहीं दूसरी तरह भारत के कई सारे राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर से लाखों लोगों की जान चली गई। साल 2021 के अप्रैल और मई के महीने में ना जाने कितने लोगों ने अपने परिजनों को ऑक्सीजन की कमी से खो दिया। मगर अब आपकी जिंदगी से साल 2021 खट्टी-मीठी यादों के साथ जा चुका है, मगर इस साल गूगल ट्रेंड्स में ये 10 लोग शामिल थे, जिन्हें लोगों ने खूब ब्राउज़र किया था। इसमें बॉलीवुड के गलियारों से लेकर गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का नाम शामिल है। नीरज चोपड़ा समेत इन 10 लोगों को गूगल पर खूब सर्च किया था। तो आइए जानते हैं कि कौन है वो हस्तियां।

10.नताशा दलाल: नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर होने के साथ वरुण धवन की गर्लफ्रेंड हैं, जिन्होंने 24 जनवरी 2021 को वरुण के साथ सात-फेरे लेकर उनसे विवाह किया। जिसके बाद से हर कोई नताशा को गूगल पर सर्च करने लगा, इसलिए साल 2021 में नताशा गूगल पर छाई रही।

9.सुशील कुमार: पूर्व भारतीय कुश्ती चैंपियन और ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार भी बीते साल गूगल पर छाए हुए थे। सुशील कुमार को अचानक से गूगल पर तब ज्यादा सर्च किया जाना लगा, जब उन्हें दिल्ली पुलिस ने एक मर्डर केस में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से सुशील कुमार गूगल ट्रेंडिंग बन गए और अभी वो जेल में हैं।

8.बजरंग पुनिया: 27 साल के इस भारतीय कुश्ती चैंपियन ने 65 किलो के फ्रीस्टाइल कुश्ती मुकाबले में टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत था और इसके बाद से ये गूगल ट्रेंड पर छाए रहे।

7.पीवी सिंधु: बीते साल गूगल पर छाए रहने वाले लोगों में सातवें स्थान पर भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने टोक्यों ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। साथ ही वो पहली भारतीय हैं बैडमिटन में वर्ल्ड चैंपियन बनी है।

6.विक्की कौशल: विक्की कौशल ने हालही में कैटरीना के साथ राजस्थान के बरवाड़ा किले में शादी लेकर चर्चा में छायें रहे। साथ ही अमेज़न प्राइम पर आई फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से लोगों ने उनको पिछले साल खूब गूगल किया।

5.एलन मस्क: दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला के साथ-साथ spacex जैसे कंपनी के मालिक एलन मस्क भी बीते साल गूगल पर छाए थे। एलन मस्क एक ट्वीट से क्रिप्टो करेंसी के दामों में काफी ज्यादा उछाल आ गया था। जिसके बाद लोगों ने उन्हें गूगल पर खूब सर्च किया।

4.राज कुंद्रा: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गूगल ट्रेंड के मामले में चौथे स्थान पर हैं। जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस से उन्हें पोर्न और अश्लील फिल्मों के निर्माण करने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से उन्हें लोगों ने गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किया था।

3.शहनाज गिल: बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और पंजाब की कैटरीन कैफ कही जाने वाली शहनाज भी बीते साल गूगल पर अपनी वेट लॉस और म्यूजिक एल्बम को लेकर काफी ज्यादा छाई थी। साथ ही बिग बॉस 13 के विनर और शहनाज के बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक मौत के बाद से शहनाज गिल गूगल ट्रेंड में काफी दिखाई दी। हर कोई उन्हें सर्च कर रहा था।

2.आर्यन खान: बॉलीवुड के किंग खान कहें जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी साल 2021 में गूगल ट्रेंड्स पर छाए रहे थे। आर्यन का नाम गूगल पर उस समय ट्रेंड होने लगा जब एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े ने उन्हें अक्टूबर 2021 को एक शिप से ड्रग्स के इल्जाम में गिरफ्तार किया था। इसके बाद बॉलीवुड से लेकर मीडिया और राजनितिक गलियारों तक आर्यन का नाम छाया रहा।

1.नीरज चोपड़ा: टोक्यों ओलिंपिक में भारत को भला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल दिलाकर नया इतिहास रचा। इसके बाद से इन्हें गोल्डन बॉय के नाम से पुकारा जाने लगा। साथ ही नीरज चोपड़ा साल 2021 गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले पहले शख्सियत बन गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top