Union Territories’s Famous Foods: 8 Most Delicious Foods from Assam to Ladakh

Union Territories’s Famous Foods: भारत पूरे विश्व में एक ऐसा देश है जहाँ पर विभिन्न संस्कृति, सभ्यता,जाति-धर्म और समुदाय के लोग रहते है। इसकी विभिन्नता ही इसकी खूबसूरती है, पूर्व से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसकी खूबसूरती परिचय मिलता है।

भारत में 8 केंद्रशासित प्रदेश है, जो अपने कल्चर के लिए बहुत ही बेहतरीन लगते है. इन 8 राज्यों में अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट और फेमस डिशेज मिलती है। जो लोग खाने के दीवाने है उनके लिए आज हम इस आर्टिकल में इन राज्यों के सबसे फेमस खाने की लजीज और स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे है…

  1. दिल्ली

Union Territories’s Famous Foods: दिल्ली को दिलवालों का शहर कहा जाता है। ऐतिहासिक राजधानी दिल्ली खाने के शौकीनों के लिए बहुत बेहतरीन जगहों में से एक है। मिक्सड कल्चर होने के कारण स्ट्रीट फूड से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों तक सबका मजा आप यहाँ ले सकते हैं। आप यहाँ सामान्य और उबाऊ से लेकर स्ट्रीट फूड के मुंह में पानी भरने वाले स्वादों का लुफ्त उठा सकते हैं।

हम आपके लिए दिल्ली के मनोरम और बेहतरीन स्ट्रीट फूड लेकर आए हैं। जैसे- छोले भटूरे, गोलगप्पे, पूरी आलू, दही भल्ले, कचौड़ी सब्जी के साथ, समोसा, दौलत की चाट, राम लड्डू, रबड़ी फालूदा, कबाब, पराठे, गुप्ता बर्गर, भेलपुरी, पाव भाजी, मोमोज, पनीर टिक्का इडली सांभर। यदि आपने दिल्ली के इन प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड्स को नहीं खाया है तो आपका अनुभव अभी बहुत सीमित है।

2. चंडीगढ़

जब उत्तर भारतीय व्यंजनों की बात आती है, तो सबसे पहली चीज जो दिमाग में आती है वह है पंजाबी पारंपरिक भोजन। जहां तक चंडीगढ़ के व्यंजनों का संबंध है वह कुछ खास नहीं है। यह मुख्य रूप से पंजाबी भोजन ही भारत के चंडीगढ़ के व्यंजनों का हिस्सा है। पंजाबी व्यंजन सिर्फ भारतीयों के बीच ही नहीं बल्कि विदेशियों के बीच भी लोकप्रिय है। मुख्य भोजन में मुख्य रूप से गेहूं आधारित रोटियां, परांठे और नान होते हैं।

पंजाबी भोजन की मुख्य विशेषता मक्खन, क्रीम, घी और पनीर का व्यापक उपयोग है। उनके भोजन में आमतौर पर पारंपरिक पंजाबी तड़के के साथ धीमी आंच पर पकाई गई दालें होती हैं।

प्रसिद्धि पंजाबी डिशेज
मक्के की रोटी,सरसों का साग, दाल मखनी, कढ़ी, पंजाबी छोले, पालक पनीर, स्टफ्ड वेजिटेबल पंजाबी पराठा, बैंगन का भर्ता, बटर चिकन, पंजाबी लच्छा पराठा, चिकन टिक्का, अमृतसरी फिश। बेवरेजेस की श्रेणी में, पंजाब-दी-लस्सी है जो वास्तव में उल्लेख के योग्य है।

3. दादर और नगर हवेली, दमन एंड दीव
उबदियु ,दादर और नगर हवेली का प्रसिद्ध व्यंजन है| यह गुजरात के प्रसिद्ध व्यंजन उंधियू के समान है| यह बीन्स ,आलू ,यैम और हर्बस सहित अनेक तरह की सब्जियों से तैयार किया जाता है। इसे अक्सर छाछ के साथ खाया जाता है।

कोज़िडो दमन एंड दीव का प्रसिद्ध व्यंजन है। यह एक मांसाहारी व्यंजन है जो मीट और सब्जियों के साथ तैयार किया जाता है। दमन और दीव में यह क्रिसमस के मौके पर बनाया जाता है। इसके अलावा दमन एंड दीव में गुजराती मिठाइयां भी काफी प्रसिद्ध है।

Read More: Most Interesting And Famous Dishes Of North-East India

4. अंडमान एंड निकोबार

Union Territories’s Famous Foods: अंडमान और निकोबार सभी भारतीय संस्कृतियों का मिश्रण होने के कारण दक्षिण भारतीय, बंगाली और आंध्र किस्मों सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का घर है। अंडमान समुद्री भोजन का राजा है और इसकी एक विस्तृत विविधता भी है। यदि आप अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा करेंगे तो आपको पता चलेगा कि इसमें मछली, केकड़ा, झींगा, झींगा मछली आदि जैसे समुद्री भोजन के बहुत सारे संसाधन हैं। अंडमान एंड निकोबार की सबसे प्रसिद्ध देश फिश करी है। इस डिश को बनाने के लिए मछली को 2 दिनों के लिए मैरीनेट किया जाता है। इसके बाद चेन्नई के मसाले और करी पत्ता इसके ऊपर डाला जाता है। कड़ी पत्ता और चेन्नई मसाले मछली को एक अलग स्वाद प्रदान करते हैं।

5 . जम्मू और कश्मीर
जम्मू कश्मीर के व्यंजनों के बारे में बात करते हैं सबसे पहला नाम रोगन जोश का आता है। यह देश स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। रोगन जोश लैंब (भेड़) के मीट से बनाया जाता है। स्कोर चावल या नान के साथ परोसा जाता है।

6 . लक्षद्वीप
मांसाहारी व्यंजनों में ऑक्टोपस फ्राई लक्षद्वीप का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। इसे बेबी ऑक्टोपस के साथ बनाया जाता है। धनिए लहसुन और नमक जैसे मसालों के साथ फ्राई करके इसे एक शानदार फ्लेवर दिया जाता है । ये खाने में काफी क्रिस्पी होता है।

7. पुडुचेरी

खुउसुई पुडुचेरी का एक स्थानीय प्रसिद्ध व्यंजन है । इसे कौक्सवे के नाम से भी जाना जाता है, यह है कोकोनट से बनी एक करी है। पुडुचेरी मे इसे बड़े ही चाव से खाया जाता है। ये शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही विकल्पों में उपलब्ध होता है, स्कोर नूडल्स और चावल के साथ इसे खाया जाता है।

8. लद्दाख

चुतागी लद्दाख का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। लद्दाखी भाषा मे “चू “का मतलब पानी और तागी का अर्थ “रोटी ” होता है । इस सूप को आलू, गाजर, प्याज, मटर जैसी सब्जियों के साथ बनाया जाता है। ये भी शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही विकल्पों में उपलब्ध होता है।

– Mukul Sharma

1 thought on “Union Territories’s Famous Foods: 8 Most Delicious Foods from Assam to Ladakh”

  1. Pingback: Top 5 Most Delicious South Indian Foods You Should Eat (दक्षिण भारत के 5 प्रसिद्ध व्यंजन जिन्हें आपको खाना चाहिए) – Articles daily

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top