Know About 7 Wonders: पूरे विश्व में हमने कई अजीब जगहों के बारे में सुना होगा। कुछ जगहों के बारे में हमने अजीब किस्से भी सुने होगे। लेकिन क्या आपको पता है कि पूरी दुनिया में कुछ ऐसी प्राचीन चीजे है जो हमारे दुनिया के 7 अजूबे में आती है।
सब ने दुनिया के 7 अजूबों के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या आपको उन 7 अजूबों के बारे में पता है कि वो क्या है ? कहा बना है? किसने और क्यों बनाया? आज हम आपको उन 7 अजूबों से रूबरू करवाने जा रहे हैं। उनके बारे में हर एक जानकारी विस्तार से बताने जा रहे हैं। (Know About 7 Wonders including taj mahal, petra)
1. Great wall of China Know About 7 Wonders
चीन की दीवार को सब ने शायद तस्वीरों में तो देखा ही होगा। लेकिन बहुत कम लोगों को ही ये पता है कि यह हमारे 7 अजूबों में से एक है? चीन की दीवार उत्तरी हमलावारों से बचने के लिए चीन के अलग-अलग राज्यों से अलग शासको ने बनवाई थी। (Know About 7 Wonders) बाद में जब इन दीवारों को जोड़ा गया तो ये इतनी लम्बी दीवार बन गयी जिससे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। यह दुनिया की सबसे लम्बी दीवार बन गयी है।

यह दीवार पूर्वी चीन से लेकर पश्चिम चीन तक फैली हुई है। इसकी लम्बाई लगभग 6400 किलोमीटर है। जबकी इसकी ऊंचाई लगभग 35 फ़ीट है। इसको बनाने के लिए 20 से 30 हजार लोगों ने काम किया था। यह दीवार इतनी लम्बी है कि 10 लोग तो आराम से चल सकते है। इसका निर्माण में मिट्टी, पत्थर, ईंट, लकड़ी और दूसरे मैटेरियल का प्रयोग किया गया था। (Know About 7 Wonders) इसके निर्माण में 7वीं शताब्दी से लेकर 16वीं शताब्दी का समय लगा। ये दीवार इतनी विशाल और मजबूत है कि इसका नाम ग्रेट वाल ऑफ चाइना रखा गया।
2. Taj mahal Know About 7 Wonders
ताजमहल भी दुनिया के 7 अजूबे में से एक है। ताजमहल तो आखिर सब ने देखा ही होगा और बहुत से तो ताजमहल देख के भी आये होगे। ताजमहल की खूबसूरती इतनी आकर्षक है कि सिर्फ भारत के लोग ही नहीं बल्कि विदेशों से भी इस सुंदर आकृति को देखने लोग आते है। (Know About 7 Wonders)

ताजमहल का निर्माण साल 1632 में कराया गया था। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहा ने अपनी बेगम मुमताज़ की याद में बनवाया था। ताजमहल पूरा सफेद संगमरमर से बना है। इस सफेद संगमरमर को दुनिया के कई देशों से मंगवाया गया था। इसको बनाने में 15 वर्षो का समय लगा था। यह आकृति इतनी सुंदर है कि इसको 7 अजूबो में शामिल कर दिया गया।
3. Petra Know About 7 Wonders
साउथ जॉर्डन में बसा जॉर्डन पेट्रा दुनिया के 7 अजूबो में शुमार है। दरअसल से यह शहर ऐतिहासिक शहरों में से एक है। यहाँ चट्टानों को काटकर वास्तुकला का निर्माण हुआ है। साथ ही यहाँ पानी की नालीनुमा प्रणाली है। यहाँ पर सारी वास्तुकला लाल पत्थरों द्वारा बनाई गयी है। जिस वजह से इसे रोस सिटी के नाम से भी जाना जाता है। (Know About 7 Wonders)

यहाँ पर ऊंचे ऊंचे मंदिरो का निर्माण हुआ है और यहाँ बड़े सयोजित तरीके से तालाब भी बनाये गये है। जिस वजह से यह काफी फेमस और इसे हर रोज देखने के लिए काफी पर्यटक आज भी आते है। इसका निर्माण 312 BC के लगभग हुआ था। पेट्रा शहर की स्थापना एक व्यापारिक पद के रूप में हुई थी। जो कि दक्षिण-पश्चिमी जॉर्डन के क्षेत्र में स्थित एक अरब बेदौइन जनजाति द्वारा किया गया था।
4. Christ the Redeemer Statue
ब्राजील के रियो डी जेनेरो में स्थापित यह ईसा मसीह की मूर्ति दुनिया की सबसे बड़ी मुक्ति है। इस ऊचाई 130 फ़ीट और चौड़ाई 98 फ़ीट है। इसका वजन भी लगभग 635 टन हैं। यह मूर्ति तीजुका फोरेस्ट नेशनल पार्क में कोरकोवाडो पर्वत पर बनाई गयी है। ईसा मसीह की इस मूर्ति का डिजाइन ब्राजील के महान सिल्वा कोस्टा द्वारा किया गया था और फ्रेंच के महान मूर्तिकार लेनदोव्सकी इसको बनवाया गया था।

Know About 7 Wonders: ईसा मसीह की यह मूर्ति ईसाई धर्म का एक बड़ा प्रतिक है और माना जाता है कि इसका निर्माण 1922 से 1931 के बीच में करवाया गया था। इस मूर्ति का आधार 31 फ़ीट है। जिस वजह से यह दुनिया की सबसे ऊची मूर्ति बन गयी। यह मूर्ति मजबूत क्रांकीट और पत्थर से बनी है, इसलिए ये भी दुनिया के 7 अजूबो में शामिल है।
5. The Roman Colosseum
कोलोसियम इटली देश के रोम नगर में स्थित है।जिस वजह से इसे रोमन कोलोसियम के नाम से भी जाना जाता है। रोम के मध्य में निर्मित रोमन साम्राज्य का सबसे विशाल एलिप्टिकल एंफ़ीथियेटर है। यह रोमनस द्वारा निर्मित का सर्वोत्कृष्ट नमूना माना जाता है। इसका निर्माण वेस्पियन नामक तत्कालीन शासक ने 70वीं – 72वीं ईस्वी के मध्य प्रारंभ किया और 80वीं ईस्वी में इसको टाइटस नामक सम्राट ने पूरा किया। (Know About 7 Wonders)

हालांकि माना जाता है कि 81 और 96 वर्षों के बीच इसमें डोमीशियन के राज में इसमें कुछ और परिवर्तन करवाए गए। जिस वजह से इस भवन का नाम एम्फ़ीथियेटरम् फ्लेवियम, वेस्पियन और टाइटस के पारिवारिक नाम फ्लेवियस के कारण है। अंडाकार जैसे दिखने वाले कोलोसियम की क्षमता 50,000 दर्शकों की थी। यहां योद्धाओं को मनोरंजन के लिए खूनी लड़ाईयाँ करवाई जाती थी और जानवरों के साथ लड़ाई करवाई जाती थी। कहा जाता है कि ऐसे प्रदर्शनों में लगभग 5 लाख पशुओं और 5 लाख मनुष्य मारे गए।
6. Machu_Picchu,_Peru
माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिकी देश पेरू मे स्थित है। यह एक कोलम्बस-पूर्व युग, इंका सभ्यता से संबंधित ऐतिहासिक स्थल है। इसकी ऊँचाई समुद्र तल से 2,430 मीटर पर स्थित है। यह कुज़्को से 80 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित है। इसे “इंकाओं का खोया शहर “ भी कहा जाता है। 7 जुलाई 2007 को घोषित विश्व के सात नए आश्चर्यों में माचू पिच्चू भी एक है।

Read More: 5 Low Budget and Beautiful Destination: भारत की 5 ऐसी जगह जहाँ आप सिर्फ 5000 रुपए में घूम सकते है
7. Chichen-Itza-Yucatan-Mexico
Know About 7 Wonders: चिचेन इत्जा मेक्सिको में बसा हुआ एक बहुत ही पुराना मयान मंदिर है। यह मंदिर 5 किलोमीटर में फैला हुआ है और इसका आकार एकदम पैरामेड जैसा है। मंदिर के चारों दिशा में 91 सीढ़ियां बनी हुई है जो कि कुल मिलाकर 365 सीढ़ियां है। यह 365 सीढ़ियां पूरे 1 साल का प्रतीक है। इस मंदिर का निर्माण 600 AD हुआ था। साथ ही यह 79 फ़ीट ऊंचा मंदिर है। यहाँ हर साल कई पर्यटक घूमने आते है। यह बहुत प्राचीन मंदिर होने की वजह से काफी फेमस है। इसलिए यह भी दुनिया के 7 अजूबो में से एक है।
