Forbes’10 Richest Cricketers: वर्तमान में, क्रिकेट सभी देशों के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक बन गया है। समय के साथ, क्रिकेट के हर प्रारूप में कई प्रकार के नए बदलाव हुए जिसने इस खेल की सुंदरता को और अधिक निखारा,क्रिकेट की इस सफलता में भारतीय उपमहाद्वीप के प्रशंसकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो पूरे दुनिया में कई देशों में रह रहे हैं। आज विश्व के कई खिलाड़ियों ने अनेक प्रकार के ब्रांड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ है और उस ब्रांड का प्रचार करते है। जिससे इन खिलाड़ियों की लोकप्रियता और भी बढ़ जाती है।
आइए जानते हैं 10 सबसे अधिक संपत्ति वाले खिलाड़ी कौन है(Forbes’10 Richest Cricketers in the world)
1. सचिन तेंदुलकर Sachin Tendulkar Net Worth (Forbes’10 Richest Cricketers)
क्रिकेट के भगवान, माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। इनके नाम अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 शतक बनाने का अविश्वसनीय रिकॉर्ड हैं। इस खेल को खेलने वाले अब तक के सबसे महान खिलाड़ी के रूप में उन्हें जाना जाता है।
सचिन तेंदुलकर ने पेप्सी, ल्यूमिनस, बीएमडब्ल्यू, एडिडास, कैनन, फिलिप्स, ब्रिटानिया, कैस्ट्रोल आदि जैसे कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों का समर्थन किया हैं।
Sachin Tendulkar Net Worth: सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति 870 करोड़ रुपये, यानी 115 मिलियन डॉलर है। फोर्ब्स के अनुसार, सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे धनी क्रिकेटर और भारतीय खिलाड़ी हैं।

2. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Net Worth)
Forbes’10 Richest Cricketers: भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के क्षेत्र में एक सफल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्हें क्रिकेट के खेल में उनके कौशल और शांत दृष्टिकोण के लिए सराहा जाता है। उनके नेतृत्व में, भारतीय क्रिकेट टीम ने दो एशिया कप, एक ICC चैंपियंस ट्रॉफी, एक ICC T20 विश्व कप और प्रतिष्ठित 2011 क्रिकेट विश्व कप जीता है।एमएस धोनी ने कई ब्रांड का प्रचार किया है, जैसे रीबॉक, टीवीएस मोटर्स, रेड बस, सोनी ब्राविया, लेज़, आम्रपाली, स्नीकर्स, गोडैडी, कोलगेट, ओरिएंट, गल्फ ऑयल, और कई अन्य। महेंद्र की कुल संपत्ति 840 करोड़ यानी 111 मिलियन डॉलर है।

3. विराट कोहली (Virat Kohli Net Worth)
भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उनकी कुल संपत्ति 696 करोड़ यानी 92 मिलियन डॉलर है। विराट ने ऑडी इंडिया, पेप्सी, वाल्वोलीन, गूगल, हीरो मोटोकॉर्प, कोलगेट, मान्यवर, और कई अन्य ब्रांडों का प्रचार किया है। विराट को 2018 में उबर का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था। फोर्ब्स 2020 की लिस्ट में किंग कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट इकलौते क्रिकेटर हैं.

4. रिकी थॉमस पॉन्टिंग Ricky Thomas Ponting Net Worth
रिकी थॉमस पॉन्टिंग,ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान थे, रिकी पोंटिंग की कुल संपत्ति 492 करोड़ यानी 65 मिलियन डॉलर है।
रिकी थॉमस पॉन्टिंग, ने वाल्वोलीन, एडिडास,रेक्सोना, कूकाबुरा बैट और कई अन्य ब्रांडों का समर्थन किया है। पोंटिंग वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल टीम के मुख्य कोच हैं।

5. ब्रायन लारा Brian Lara Net Worth
Forbes’10 Richest Cricketers: ब्रायन लारा त्रिनिदाद के पूर्व कैरेबियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे| ब्रायन लारा की कुल संपत्ति 454 करोड़ यानी 60 मिलियन डॉलर है। ब्रायन को वर्ष 2012 में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था। लारा भारतीय टायर कंपनी एमआरएफ के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके है।

Read More: Top 10 Batsman In The World: ICC One Day Ranking
6. शेन वार्न Shane Warne Net Worth
शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और व्यापक रूप से विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में पहचाने जाने वाले दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर हैं। सेवानिवृत्ति के कई वर्षों के बाद भी, वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक है, जिनकी कुल संपत्ति 394 करोड़ है।

7. वीरेंद्र सहवाग Virender Sehwag Net Worth
वीरेंद्र सहवाग पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और कप्तान है, सहवाग अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और निडर क्रिकेट के लिए जाने जाते है। लंबे समय तक, वह दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान थे। सहवाग की कुल संपत्ति 303 करोड़ है। सहवाग आजकल स्टार इंडिया कमेंटेटर के रूप में काम कर रहे हैं। सहवाग लंबे समय तक हीरो होंडा के ब्रांड एंबेसडर थे।

8. जैक्स कैलिस Jacques Kallis Net Worth
जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर है, फोर्ब्स के अनुसार वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 265 करोड़ की है। कैलिस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक माने जाते हैं। कैलिस को वर्ष 2017 में एडवांस्ड हेयर स्टूडियो इंडिया का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।

9. युवराज सिंह Yuvraj Singh Net Worth
Forbes’10 Richest Cricketers“युवराज सिंह पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर और भारत के लिए 2011 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी है, जिन्हें 2011 विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक युवराज की कुल संपत्ति 265 करोड़ की है।

10. स्टीव स्मिथ Steve Smith Net Worth
स्टीव स्मिथ वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सबसे काबिल बल्लेबाजों में से एक है और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान भी है। स्मिथ की कुल संपत्ति 234
करोड़ की है, और स्मिथ इस सूची में अंतिम स्थान पर आते है।

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी फोर्ब्स मैगज़ीन के आधार पर दिया जा रहा है.
– Subhajit Chakraborty
Pingback: IPL 2021: Top 10 Most Expensive Player In IPL History (आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी) – Articles daily