IPL 2021: Was RCB Fated To Win IPL 2021(आईपीएल 2021 का विनर कौन?)

आईपीएल  दुनिया  की  सबसे  लोकप्रिय टी20  लीग  है, क्योंकि  इसमें  हर  मैच  मनोरंजन और  रोमांच  से  भरा  होता  है. हर खिलाड़ी अपनी – अपनी  टीम  को  मैच  जिताने  के  लिए जी  जान  लगा  देता  है  और  शायद इसलिए आईपीएल  को  विश्व  की  सबसे  मुश्किल टी20  लीग  कहा  जाता  है.

इंडियन  प्रीमीयर  लीग  जिसकी  शुरुआत  भारत  मे वर्ष  2008  में हुई  और  इस   लीग  में  दुनियाभर   के  अनेक  विदेशी  खिलाड़ियों  ने भाग  लिया जिसमें भारतीय  अनुभवी  खिलाड़ियों  के साथ  युवा  खिलाड़ी  शामिल  थे  यह  लीग  मनोरंजन और रोमांच,  से  भरी हुई  थी  और  इसीलिए  यह  विश्व  की  सबसे  लोकप्रिय   लीग  में  से  एक   बन  गया.

अब तक आईपीएल के इतिहास में 13 सीजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं. लेकिन दुर्भाग्यवश इस साल आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही स्थगित कर दिया गया है क्योंकि इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स के कुछ खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए जिसकी वजह से 3 मई को होने वाला RCB और KKR के मुकाबले को बीसीसीआई ने स्थगित कर दिया था. 

इस साल आईपीएल के 14वे सीजन में RCB का परफॉरमेंस बहुत ही अच्छा रहा है. आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसा लग रहा था कि इस भाग्य भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ही साथ थी. टीम ने लगातार ओपनिंग 4 मैच जीते, जिससे देखकर ये तय माना जा रहा था कि इस बार का आईपीएल RCB ही जीतेगी.


कोई टीम आईपीएल (IPL)कैसे जीतती है? how a team wins IPL..

आईपीएल के प्लेऑफ में पहुँचने के लिए हर एक टीम को 16 अंकों की  दरकार होती है. ऐसे में इस साल RCB ने शुरुआती 4 मैच जीतकर अपनी बढ़त बना ली थी. इस सीजन में RCB ने  कुल 7 मैच ही खेले थे जिसमें से उसने 5 मैच जीतकर 10 अंक हासिल किये | अब सिर्फ उसे प्लेऑफ में पहुँचने के लिए सिर्फ 6 अंक और चाहिए थे. जो वो आने वाले मैचों में टीम के बेहतर प्रदर्शन के बल हासिल करके प्लेऑफ में पहुँच जाती और फिर इसका टक्कर फाइनल मुकाबले में डेल्ही कैपिटल्स से होना था जहाँ पर ये एक बार फिर से दिल्ली को फाइनल में हराकर पहला आईपीएल ख़िताब अपने नाम करता और इस तरह से आईपीएल के इतिहास में पहली बार RCB की  जीत संभव थी !

आईपीएल में हर साल 8 टीमों के बीच मुकाबला खेला जाता है जिनमें से कोई एक ही टीम आईपीएल की ट्रॉफी जीतती है. आईपीएल के इतिहास में अब तक कुछ ही टीमों ने आईपीएल का टाइटल जीतने में सफलता हासिल की है. तो आइए आज   हम  उन टॉप  आईपीएल  टीम्स  के  बारे  में जानते  है. जिन्होंने आईपीएल कप जीता है-

1- मुम्बई  इंडियंस  –  कैप्टन  रोहित  शर्मा  की  अगुवाई  में मुम्बई  इंडियंस  ने  सबसे  ज्यादा  पांचबार  आईपीएल  की  ट्रॉफी  को  अपने  नाम  किया है , वर्ष  – 2013 में  मुंबई  सबसे  पहली  बार  आईपीएल मैच जीती थी और  उसके  बाद  से फिर साल 2015 और 2017 में विजयी रही थी. तो वहीं साल 2019 और 2020 के आईपीएल मुकाबले को लगातार जीतकर विजेता बनी. 

2 – चेन्नई  सुपर  किंग्स  –  कैप्टन  महेंद्र  सिंह  धोनीकी  अगुवाई  में  चेन्नई  आईपीएल  की  दूसरी  सबसेकामयाब टीम  है. चेन्नई  ने  तीन  बार  आईपीएलकी  ट्रॉफी  को  अपने  नाम  किया  है. चेन्नई  2010 में  पहली  बार  आईपीएल  जीती थी और उसकेबाद  2011 ओर 2018  में भी विजेता  बनी. 

3 – कोलकाता  नाइट  राइडर्स  –  कैप्टन  गौतम  गंभीर  की  अगुवाई  में कोलकाता  तीसरी  सबसे  कामयाब टीम  है. कोलकाता  ने  वर्ष  2012 ओर2014  में दो बार आईपीएल  ट्रॉफी  को  अपने  नाम  किया. गौतम  गंभीर  ने  अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट  मैं  ज्यादाकप्तानी  नहीं की, लेकिन  आईपीएल  में उन्होंने सभी  को  अपनी  कप्तानी  से  प्रभावित  किया और अपनी टीम  को  कामयाबी दिलाई. 

4 –  इसके  अलावा  कुछ  टीमें  एक – एक  बार  आईपीएल  जीती  है जैसे -2008 में राजस्थान रॉयल्स  ने  शेन वॉर्न  की  कप्तानी में आईपीएल जीता. 2009 में  डेक्कन  चार्जर्स  ने  एडम गिलक्रिस्ट कीकप्तानी में  आईपीएल  जीता. और 2016  में सनराइजर्स हैदराबाद  ने  डेविड वॉर्नर  कीकप्तानी  में  आईपीएल जीता था. 

BySubhajit Chakraborty

1 thought on “IPL 2021: Was RCB Fated To Win IPL 2021(आईपीएल 2021 का विनर कौन?)”

  1. Pingback: Top 10 Batsman In The World: ICC One Day Ranking – Articles daily

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top