Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash

रोजमर्रा की ऐसी 10 चीजें जिनमें होते हैं सैकड़ों बैक्टीरिया जो हमें कर सकते हैं बीमार

Home Cleaning Tips: अपने आप को साफ सुथरा रखना कितना महत्वपूर्ण ये बात तो हम सभी जानते है। इसलिए हम अपने आसपास की चीजों को भी साफ रखते है। ताकि हम गलती से बीमार ना पड़ जाये। वैसे भी अब तो समय भी ऐसा चल रहा है कि गलती से बीमार पड़ गये। तो बहुत ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है। देश में फैली महामारी कोरोना का प्रभाव इतना खतरनाक है कि अब लोग तो मामूली चीजों से भी डर जा रहे है। इसलिए लोग अपने आसपास की चीजों को इतना अच्छे से साफ कर रहे है कि कोई बीमारी ना हो जाये। लेकिन क्या सिर्फ इतना करना हमारे लिए काफी है? शायद नहीं! 

हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी में कुछ ऐसी चीजे है जिनका उपयोग हम रोजाना करते है। लेकिन उन ही चीजों के ऊपर इतने बैक्टीरिया होते है। जिन्हें इस्तेमाल करने के बाद साफ ना करने से हम बीमार पड़ सकते है। तो आइए जानते है उन रोजमर्रा की चीजों के बारे में जिस पर आसानी से बैक्टीरिया पनप जाते हैं। 

तौलिया

Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash
Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash

तौलिये का इस्तेमाल हम रोज़ाना गीले हाथों को साफ करने के लिए करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि जहाँ हम आपने गिले तौलिये को रखते है वही सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनप जाते हैं। ये बैक्टीरिया कम से कम 3 से 4 घंटे चिपके रहते है। जो कि हमें आसानी से संक्रमित कर सकते है। संक्रमित ना होने के लिए हमारे पास एक ही उपाय है कि 2-3 बार इस्तेमाल करने के बाद हमें तोलिए को धो लेना चाहिये और कभी भी अपना तौलिये को दूसरों को इस्तेमाल करने को भी नहीं देना चाहिए।

 टूथब्रश

Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash
Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash

ये बात तो सबने सुनी होगी कि सबसे ज्यादा बैक्टीरिया हमारे मुँह में पाये जाते है और जाहिर सी बात है कि उन बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए हम टूथब्रश का उपयोग करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि टूथब्रश में भी बैक्टीरिया पाये जाते है ?  टूथब्रश में कई बैक्टीरिया पाये जाते है। जो हमारे लिए सही नहीं है। हम टूथब्रश का इस्तेमाल करने के बाद उसको बाथरूम में ही रख देते है और नम माहौल के कारण टूथब्रश पर ज़ल्दी बैक्टीरिया पनपते है। इन बैकटीरिया को खत्म करने के लिए हमें टूथब्रश को साफ करके सीधा खड़ा कर देना होता है। साथ ही उसके ब्रिसिल्स को भी कवर करके रख देना चाहिए। साथ ही साथ पूरे परिवार को एक ही जगह पर टूथब्रश नहीं रखने चाहिए। सब अपने ब्रश अलग रखें और 3 से 4 महीने के बाद टूथब्रश बदल ले।

वॉशबेसिन का नल

Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash
Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash

हम अक्सर जहाँ हाथ धोते है यानी वॉशबेसिन के नल पर तो वहाँ पर भी कई बैक्टीरिया आ जाते है। उनमें से एक बैक्टीरिया जिसका नाम एंटीएम है। ये एक ऐसा माइक्रो बैक्टीरिया हैं, जो वॉशबेसिन के नल पर पाया जाता है और इसकी 150 से भी ज्यादा प्रजातियाँ है। जो कि नुकसानदेह तो नहीं है परन्तु कुछ प्रजातियाँ ऐसी है जो लोगो के फेफड़ों में गंभीर समस्या उत्पन कर सकता है। साथ ही साथ इम्युनिटी को भी कमज़ोर करती है। इसलिए इससे बचने का एक ही रास्ता है कि हम नल को डिसइन्फेक्ट स्प्रे, सिट्रिक एसिड या फिर विनेगर से रोज़ाना धोये।

Read More: Home Remedy Tips To Get Beautiful And Glowing Skin (घर बैठे त्वचा को बनाये चमकदार इन कुछ टिप्स से)

फ्रिज

Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash
Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash

फ्रिज एक ऐसी आधुनिक चीज है जिसमें हम आपने खाने को, सब्जियों को, फलों को और अन्य सामानों को रख सकते है। फ्रिज दिखने में भी काफी सुंदर और साफ लगता है। लेकिन ये साफ दिखने के बाद भी साफ नहीं होता। दरअसल फ्रिज में भी बैक्टीरिया स्पिल्स शेल्फ की दरारो और ट्रे पर मौजूद होते है। जो की काफी नुकसानदायक है क्योंकि हम अपना खाना फ्रिज में रखते है। अगर फ्रिज में ही बैक्टीरिया होगे तो वो हमारे खानों पर लग के हमें संक्रमित कर सकते है। तो इससे बचने का ये उपाय है कि फ्रिज को गरम पानी और साबुन से अच्छी तरीके से धोये और ज्यादा दिन तक सब्जियों को भी फ्रिज में ना रखें।

बेड शीट

Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash
Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash

अब जिस बेड पर सोते हो वो भी बैक्टीरिया वाला होता है। जो बेड शीट आपने अपने बेड पर बिछा रखी होती है। उसमे में भी ऐसे बैक्टीरिया होते है जो हम को दिखाई तो नहीं देते पर हमारे लिए काफी हानिकारक होते है। अमेरिकन लंग एसोसिएशन के अनुसार बेड शीट पर रहने वाले बैक्टीरिया से इम्युनिटी कमज़ोर होती है। जिससे नाक बहना, आँखों से पानी आना, लगातार खांसी, जकड़न और अस्थमा जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए इससे बचने के लिए हमें बेड शीट को गरम पानी से धोना चाहिए और घर में आद्रता का स्तर भी 50 फीसदी से कम बनाये रखना चाहिए।

चोपिंग बोर्ड

Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash
Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash

चोपिंग बोर्ड का अक्सर हम इस्तेमाल सब्जियाँ काटने के लिए करते है। लेकिन अगर चोपिंग बोर्ड पर भी बैक्टीरिया मौजूद है तो ये हमारे खाने में लग के हमारे पेट के अंदर जा कर परेशानियां उत्पन्न कर सकते है। इसलिए हमें इसका भी ध्यान रखना होगा कि बैक्टीरिया ना लगे।  इसे इस्तेमाल करने के बाद ज़रूर धोये और हो सके तो धोने के लिए विनेगर और ब्लीच का इस्तेमाल करें ।

किचन स्पंज

Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash
Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash

स्पंज से हम अपने झूठे बर्तनों को धोते है ताकि अगली बार बर्तन फिर इस्तेमाल किए जाये। लेकिन अगर स्पंज ही बैक्टीरिया वाला हो तो हमारे बर्तन दिखने में तो साफ लगेंगे मगर उनपर भी बैक्टीरिया उत्पन हो जाएंगे। इसलिए इस समस्या का हल यही है कि स्पंज को सिर्फ धोये ना बल्कि उबले पानी में 5 मिनट डाल के रखें और फिर धोये।

वॉशिंग मशीन

Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash
Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash

जिस वॉशिंग मशीन में हम अपने गंदे कपड़े धोते है। उस मशीन में भी बड़ी संख्या में बैक्टीरिया पाये जाते है। जो की हमारे कपड़ों पर लग के हमें बीमार कर सकते है। वाशिंग मशीन के अंदर के स्थान पर सबसे जल्दी बैक्टीरिया पाये जाते है। तो हमें वॉशिंग मशीन को भी विनेगर और ब्लीच से डिसइन्फेक्ट करना चाहिए।

कीबोर्ड और रिमोट कंट्रोल

Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash
Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash

कीबोर्ड और रिमोट का हम रोज़ाना ही इस्तेमाल करते है। यह हमारी ज़िंदगी का एक ज़रूरी हिस्सा बन गये है। इनके बिना अब हमारा कोई काम होता ही नहीं, परन्तु क्या आपको ये पता है कि  इन पर सैकड़ों बैक्टीरिया पाये जाते है। एक रिपोर्ट के अनुसार रिमोट पर प्रति वर्ग इंच में 70 बैक्टीरिया पाये जाते है। जो सीधा हमारे शरीर में जा कर हमें नुकसान पहुंचा सकते है। ऐसे में हमें रोज कीबोर्ड और रिमोट को साफ करना चाहिए।

वैक्यूम क्लीनर

Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash
Home Cleaning Tips: These 10 Places Contain Many Bacteria, Must Wash

वेक्यूम क्लीनर घरों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये घर को साफ करते करते इसमें खुद कई बैक्टीरिया पनप जाते है। जो हमें एलर्जी और साँस लेने में दिक्कत कर सकते है। इसलिए हमें इसे भी हमेशा साफ करते रहना चाहिए और इस्तेमाल करते वक्त मास्क भी पेहन लेना चाहिए।

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/p/CSGL80-ncDX/

Palak Mujral

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top